Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गोरखपुर

गोरखपुर त्रासदी पर CM योगी का शर्मनाक बयान ‘बच्चे 40 साल से मर रहे हैं, इसलिए रोना बंद करो’

लखनऊ –  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में अगस्त में शुरु हुआ बच्चों को मरने का सिलसिला अभी तक थमा नही हैं। लेकिन इसी के साथ साथ सीएम बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ का विवादित ब्यान देने का सिलसिला भी नहीं थमा है। गोरखपुर त्रासदी को लेकर सीएम योगी ने फिर एक बार शर्मनाक बयान दिया है। गोरखपुर में लगातार हो रही बच्चों की मौतों पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा है कि राज्य में पिछले 40 साल से इन्सेफ्लाइटिस (जापानी बुखार) के मरीजों की मौत हो रही है, तो अब इस मुद्दे पर क्यों रोना रोया जा रहा है? योगी आदित्यनाथ ने ये बातें बच्चों की मौत पर लगातार आलोचना झेलने के जवाब में कही हैं। ऑक्सीजन पर यू टर्न राज्य के मुख्यमंत्री ने बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन न होने के कारण हुई बच्चों की मौतों पर यू टर्न लेते हुए कहा कि, ‘यह बात अब साबित हो चुकी है कि गोरखपुर के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत नहीं हुई है। वहां पिछले 40 साल से बच्चे इन्सेफ्लाइटिस (जापानी बुखार) से मर रहे हैं।’ गौरतलब है कि गोरखपुर के ब...