Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सिद्धार्थ नगर Siddharth Nagar

कपिलवस्तु विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कपिलवस्तु विश्वविद्यालय का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगें अधिकारि

   दिनांक 13-12-2017 को पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री राकेश चन्द्र साहू द्वारा कपिलवस्तु विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कपिलवस्तु विश्वविद्यालय का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगें अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मीटिंग किया गया । हैलिपैड और कार्यक्रम स्थल पर लगने वाले पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विधिवत निरीक्षण किया गया । उक्त कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर श्री कुणाल सिल्कू, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 धर्मवीर सिंह, कुलपति श्री रंजनीकांत पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द मिश्र व जनपद के समस्त अधीकारी/कर्मचारी मैजुद रहे।

डायल 100 संतकबीरनगर पर हमला करने वाले बंजारों के सरगना संजू बंजारा अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार 5000 का इनामी है संजू बंजारा

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के  विरुद्ध अभियान के क्रम में  व  क्षेत्राधिकारी बांसी श्री उमाशंकर के  कुशल नेतृत्व में दिनांक 29 10 17 को प्रभारी निरीक्षक खेसरहा रणधीर कुमार मिश्रा जरिए मुख्य सूचना मिली कि पिकअप गैंग का सरगना संजू बंजारा किसी घटना की वारदात के लिए विकास इंटर कॉलेज की बाग में अपने साथियों का इंतजार कर रहा है इस सूचना पर चौकी प्रभारी  कुर्थीया SI श्री शिवाजी रॉव,S I पारसनाथ यादव , S I राम नारायण गिरी  कांस्टेबल सुरेंद्र यादव कांस्टेबल अर्जुन कांस्टेबल सतीश तिवारी कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह कांस्टेबल शिवप्रताप सिंह कांस्टेबल बृजेश यादव ने संजू बंजारा पुत्र रोजन साकिन देउरी थाना खेसरहा को अवैध शस्त्र 12 बोर एक अदद कारतूस जिंदा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ में बताया कि मैं व  मेरे साथी दिनांक 11-10-17 की रात में ग्राम बकैनिह गांव के खेत से अब्दुल्लाह उर्फ कल्लू  पुत्र नुरूलहुदा का  किर्लोस्कर व सौकत अली पुत्र कल्लू निवासी बतोरिया भारत कंपनी का पंपिंग सेट पिकअप में लादकर चुरा ले गए थ...

एनएच 233 के भूमि अधिग्रहण में हुए घोटाले के जांच की मांग

सिद्धार्थनगर कार्यालय। एनएच 233 के भूमि अधिग्रहण में मुआवजा धनराशि में भूमि अध्याप्ति कार्यालय के कर्मचारियो द्वारा भारी अनियमितता किया गया है। जिन लोगों का कान अधिग्रहित हुआ है। उनके मकान में अधिक कमरे की संख्या दिखाकर करोड़ो का बन्दरबाट किया गया है। तथा ज्यादा धनराशि मुआवजा में दिया जा रहा है। उक्त बातें सुरेन्द्र कुमार मौर्य ग्राम पटनी जंगल विकास खण्ड नौगढ़ ने एक उपजिलाधिकारी नौगढ़ को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। उन्होने एसडीएम सदर को दिये गये ज्ञापन में लिखा है कि परसा शाह आलम में चन्द्रशेखर के मकान में मौजूद कमरो की संख्या से अधिक संख्या दिखाकर ज्यादा मुआवजा देकर भारी कमीशन का खेल खेला गया है। इतना ही नही इस प्रकार कई ऐसे मकानो में ज्यादा से ज्यादा कमरा दिखाकर सरकार के धन का भारी बन्दरबाट किया गया है। श्री मौर्या ने उक्त प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होने विशेष भूमि अध्याप्त अधिकारी को भी विज्ञप्ति देकर इस प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।

गन प्वाइंटर पर सिद्धार्थनगर में सर्राफा व्यवसायी से चार लाख लूटे

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हरनाखुरी गांव के पास शनिवार की रात आठ बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर सर्राफा व्यवसायी से 22 हजार नगदी समेत चार लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर कस्बा निवासी बंशीधर सोनी की क्षेत्र के थान चौराहे पर सर्राफा की दुकान है। वह शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह हरनाखुरी गांव के सीवान में पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो बदमाशों नेउन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया।इसके बाद बदमाशों ने उनकी बाइक की डिक्की से 22 हजार नगदी, तीन किलो चांदी और 60 ग्राम सोना ले लिए। बदमाशों ने जाते समय इनका मोबाइल छीनकर खेत में फेंक दिया। बदमाशों के जाते ही बंशीधर शोर मचाने लगे और वापस लौट कर थान चौराहे पर आए। चौराहे पर आने के बाद दूसरे के मोबाइल सेघटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

बसपा ने जमील सिद्दीकी को पार्टी से निकाला, ज़िलाध्यक्ष शेखर आज़ाद ने की खबर की पुष्टि

सिद्धार्थनगर । बहुजन समाज पार्टी से शोहरतगढ़ से विधान सभा चुनाव लड़ चुके जमील सिद्दीकी को पार्टी से निकाल दिया गया है । इस बात की पुष्टि करते हुए ‘प्रभाव इंडिया ‘ से बात करते हुए बसपा ज़िलाध्यक्ष शेखर आज़ाद ने बताया कि जमील सिद्दीकी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निकाला गया है । वहीं इस खबर से जिले का सियासी पारा गरम हो गया है । समीचीन हो कि जमील सिद्दीकी नौगढ़ नगरपंचायत के निवर्तमान चेयरमैन भी हैं और सपा के पूर्व जिलामहासचिव रह चुके हैं , वह विधान सभा चुनाव पूर्व सपा छोड़ बसपा में शामिल हुए थे और शोहरतगढ़ से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े , जिसमें उन्हे पराजय का सामना करना पड़ा था ।

भीमापार पिपरी थाना सिद्धार्थनगर से दिनांक 23-10-2017 को हुई चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

(भीमापार पिपरी थाना सिद्धार्थनगर से दिनांक 23-10-2017 को हुई चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया) श्रीमान पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.10.2017 को थाना सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 1295/17 धारा-457 380 भा0द0वि0  से सम्बन्धित चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटना के अनावरण व चोरी के सामान की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा था I आज  दिनांक 26.10.17 को थाना सिद्धार्थनगर व क्राइम ब्राच की  स्वाँट टीम  की संयुक्त टीम सर्विलांस सेल की मदद से 09:50 बजे प्रात: अभियुक्त अब्दुल करीम पुत्र मुंशीदार को गिरफ्तार करके भीमापार पिपरी थाना सिद्धार्थनगर से दिनांक 23-10-2017 को हुई चोरी का सामान बरामद कर लिया गय़ा ।            उल्लेखनीय हैं  की दिनांक 23.10.2017 को सच्चितानन्द नि...

आग लगने से मां समेत तीन मासूम बच्चों की जल कर मौत, पति घायल, पूरे इलाके में कोहराम

सिद्धार्थनगर।  चिल्हिया थाना के लखनपारा गांव में जमालुद्दीन पुत्र शमसुल्हक के घर बीती रात मौत कहर बन कर टूटी। उसो छप्पर के मकान में आधी रात को आग लगी, जिसमें उसके तीन कम उम्र बच्चे अपनी मां समेत जल कर भुन गये। खुद जमालुद्दीन जख्मी होकर अस्पताल में हैं। इस घटना से लखनपारा गांव ही नहीं पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। घटना की खबर मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक, व डीएम और एसपी सिद्धार्थनगर भी मौके पर पहुंच गये हैं। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जाता है कि बीती रात बारह व एक बजे के बीत अचानक जमालुद्दीन उर्फ जमालू का छप्पर का मकान  धू धू कर जलने लगा । घर के अंदर 25 वर्षीय जमालू,  अपनी  21 साल की बीबी जैनब के साथ तीनों बच्चों 4 साल की बेटी रुखसार,  3 साल का बेटा कलीम, 11 माह का दुधमुंहा बेटे नसीम के साथ सो रहे थे।  जब तक लोगों की नींद खुलती उनके ऊपर जलता हुआ छप्पर गिर पड़ा। घर का मुखिया जमालू किसी तरह आग की लपटों से जूझ कर बाहर निकला और शोर मचाना शुर किया। बताते हैं कि शोर सुन कर गांव वाले दौड़े। उन्होंने मकान की आग बुझाया, मगर इस दौरान छपपर के न...

डीएम व एसपी ने बच्चों में वितरित किया उपहार

गरीब व अनाथ बच्चों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बाटे गये उपहार व मिष्ठान । आज दिनांक 18-10-2017 को श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर महोदय द्वारा राजषि बालगृह (अनाथालय ) पुरानी नौगढ़ में जाकर बच्चों के साथ समय व्यतीत करते हुए मिठाईया, मोमबत्ती, टाफियों आदि का वितरण किया गया व उनको दिपावली की मुबारकबाद दी गयी । उक्त कार्यक्रम के दौरान बालगृह के संरक्षक मुकेश कुमार कन्नौजिया व पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक आदि मौजूद रहें ।

सिद्धार्थनगर: मोटरसाईकिल दुर्घटना में महिला ग्राम प्रधान के पुत्र की मौत

सिद्धार्थनगर कार्यालय। रविवार की सुबह बाइक से नौगढ़ आ रहे महिला प्रधान पुत्र को उसका थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार ठोंकर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप सें घायल हो गया। इलाज के दौरान 34 वर्षीय राकेश जायसवाल की मौत हो गयी। मृतक खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम महुई नानकार निवासी स्व0 मिठाई लाल की पत्नी चन्द्रावती देवी का पुत्र बताया जाता है। और वह गांव की प्रधान भी है। मृतक के पास तीन छोटे छोटे बच्चे बताये जाते है। मिली जानकारी के अनुसार गोपाल की बहन को रविवार की भोर में सांप ने डंस लिया था। उसे लेकर परिजन पहले ही सिद्धार्थनगर आ गये थे। राकेश उसे देखने बाइक से सिद्धार्थनगर आ रहा था। अभी वह नौगढ़- धानी मार्ग पर ग्राम बेलसड़ के पास पहुंचा था कि अचानक पीछे से आ रहे आरजे 05-जीए-3184 ने ट्रक ने ठोंकर मार दी। ठांकर के बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राकेश तो घटना स्थल पर ही अचेत देखकर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां राकेश की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसे उपचार के ल...

गड्ढे में सड़क होने से परेशान है नागरिक

बांसी, सिद्धार्थनगर |आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी के प्रतापनगर वार्ड अंतर्गत शिव मंदिर के पास सड़क में भारी गड्ढा होने के चलते लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है । इस सड़क से संबंधित लोग दो किलोमीटर की दूरी तय कर दूसरे रास्ते से अपने घरों को पहुंच रहे हैं । जिससे मोहला वासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।प्रताप नगर वार्ड के शिव मंदिर के पास नगर पालिका परिषद ने लगभग दो वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कराया था । सड़क निर्माण कराते समय ही शिव मंदिर के पास लगभग 200 मीटर में सड़क निर्माण को छोड़ दिया गया जो आज भी उसी प्रकार से पड़ा है । और राहगीरों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है ।मोहल्ला वासी रास्ता बदल कर आने जाने को विवश हैं। बरसात के समय में इस गड्ढे में भारी जल भराव हो जाता है ,जिससे भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है ।प्रताप नगर वार्ड के निवासी रवि त्रिपाठी ,नवीन बख्शी,नीरज श्रीवास्तव एडवोकेट ,देवेंद्र धर द्विवेदी, कमलेश मिश्रा आदि लोगों ने नगर पालिका परिषद बांसी से सड़क के इस गड्ढे में मिट्टी भरवाने तथा उस पर इंटरलॉकिंग कराने की मांग की है जिससे मोहल्ला वासियों को आवागमन से रा...

तीन किलो चरस के साथ निरंजनपुर बगिया में एक तस्कर गिरफ्तार

13-10-2017 तीन किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार   पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मोहाना व एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम नें गस्त करते हुये तीन किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर  को गिरफ्तार किया गया ।    दिनांक 12-10-2017 को  मोहाना व एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम अन्तर्राष्ट्रीय भारत नेपाल सीमा पर गस्त करते हुये पिलर संख्या 544/(1)37 के पास निरंजनपुर बगिया में शाम समय 18:15 बजे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से तीन किलोग्राम चरस जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 36 लाख रू0 बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूध थाना मोहाना के मु0अ0सं0 2302/17 धारा 8/20/23 एन0डी0पी0एस0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । नाम पता अभियुक्त – 1- मनोज पुत्र विक्रम साकिन  निरजनंपर बर्डपुर 04 थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । बरामदगी का विवरण- 1- तीन किलोग्राम चरस अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 36 लाख रु0 उपरोक्त सराहनीय कार्य करने व...

दो चोर गिरफ्तार भारी मात्रा में चोरी का समान बरामद । सिद्धार्थ नगर

 (दिनांक 13.10.2017) दो चोर गिरफ्तार भारी मात्रा में चोरी का समान बरामद ।    श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शास्त्रीनगर में हुई सेधमारी की घटना के 48 घण्टे के अन्दर पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया ।        ज्ञातब्य है कि दिनांक 12-10-2017 को वादी अलोक कुमार मित्तल पुत्र स्वग्रीय शिवलाल मित्तल निवासी गांधी नगर थाना व जनपद  सिद्धार्थनगर के गोदाम में रखा खाद्य सम्रागी कि चोरी हो गई थी । जिसका थाना स्थानीय पर वादी द्वारा दिनांक 12-10-2017 को मु0अ0सं0 1245/17 धारा 457/380 भादवि0 पंजीकृत कराया गया था ।  जिसकी बरामदगी के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय थाने के साथ स्वॉट टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल की बरामदगी के लिये लगाया गया था । दिनांक 13-10-2017 सनई तिराहा पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा  समय करीब सुबह  08:00 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुये चोरी का माल बरामद कर लि...