Skip to main content

Posts

एनएच 233 के भूमि अधिग्रहण में हुए घोटाले के जांच की मांग

सिद्धार्थनगर कार्यालय। एनएच 233 के भूमि अधिग्रहण में मुआवजा धनराशि में भूमि अध्याप्ति कार्यालय के कर्मचारियो द्वारा भारी अनियमितता किया गया है। जिन लोगों का कान अधिग्रहित हुआ है। उनके मकान में अधिक कमरे की संख्या दिखाकर करोड़ो का बन्दरबाट किया गया है। तथा ज्यादा धनराशि मुआवजा में दिया जा रहा है। उक्त बातें सुरेन्द्र कुमार मौर्य ग्राम पटनी जंगल विकास खण्ड नौगढ़ ने एक उपजिलाधिकारी नौगढ़ को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। उन्होने एसडीएम सदर को दिये गये ज्ञापन में लिखा है कि परसा शाह आलम में चन्द्रशेखर के मकान में मौजूद कमरो की संख्या से अधिक संख्या दिखाकर ज्यादा मुआवजा देकर भारी कमीशन का खेल खेला गया है। इतना ही नही इस प्रकार कई ऐसे मकानो में ज्यादा से ज्यादा कमरा दिखाकर सरकार के धन का भारी बन्दरबाट किया गया है। श्री मौर्या ने उक्त प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होने विशेष भूमि अध्याप्त अधिकारी को भी विज्ञप्ति देकर इस प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।

गन प्वाइंटर पर सिद्धार्थनगर में सर्राफा व्यवसायी से चार लाख लूटे

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हरनाखुरी गांव के पास शनिवार की रात आठ बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर सर्राफा व्यवसायी से 22 हजार नगदी समेत चार लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर कस्बा निवासी बंशीधर सोनी की क्षेत्र के थान चौराहे पर सर्राफा की दुकान है। वह शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह हरनाखुरी गांव के सीवान में पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो बदमाशों नेउन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया।इसके बाद बदमाशों ने उनकी बाइक की डिक्की से 22 हजार नगदी, तीन किलो चांदी और 60 ग्राम सोना ले लिए। बदमाशों ने जाते समय इनका मोबाइल छीनकर खेत में फेंक दिया। बदमाशों के जाते ही बंशीधर शोर मचाने लगे और वापस लौट कर थान चौराहे पर आए। चौराहे पर आने के बाद दूसरे के मोबाइल सेघटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

बसपा ने जमील सिद्दीकी को पार्टी से निकाला, ज़िलाध्यक्ष शेखर आज़ाद ने की खबर की पुष्टि

सिद्धार्थनगर । बहुजन समाज पार्टी से शोहरतगढ़ से विधान सभा चुनाव लड़ चुके जमील सिद्दीकी को पार्टी से निकाल दिया गया है । इस बात की पुष्टि करते हुए ‘प्रभाव इंडिया ‘ से बात करते हुए बसपा ज़िलाध्यक्ष शेखर आज़ाद ने बताया कि जमील सिद्दीकी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निकाला गया है । वहीं इस खबर से जिले का सियासी पारा गरम हो गया है । समीचीन हो कि जमील सिद्दीकी नौगढ़ नगरपंचायत के निवर्तमान चेयरमैन भी हैं और सपा के पूर्व जिलामहासचिव रह चुके हैं , वह विधान सभा चुनाव पूर्व सपा छोड़ बसपा में शामिल हुए थे और शोहरतगढ़ से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े , जिसमें उन्हे पराजय का सामना करना पड़ा था ।

UP: मंत्री की गाड़ियों ने रौंदी फसल, पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाया किसान

PROMOTED STORIES The Simplest, Fastest Way Saudi Make Profit with Bitcoin 24businessbitcoinsa.dailynews.ovh Institutaional banking world threatened by cryptocurrency's growing popularity lp.cryptotrades.exchange Defining Goals When Designing a Sustainable Home green builder Jumpstart Your Weight Loss With This Method BeautyHeadlines Recommended by उत्तर प्रदेश के जालौन में जिले के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ जैकी ने बुधवार को उरई तहसील के चुर्खी रोड में गौशाला का शिलान्यास किया. लेकिन शिलान्यास स्थल तक पहुंचने के लिए मंत्री के काफिले की गाड़ियों ने एक गरीब किसान की फसल को रौंद दिया. इसके बाद किसान ने मंत्री के पैरों पर गिरकर मुआवजे की गुहार लगाई. दरअसल जिस स्थान पर शिलान्यास होना था उस रास्ते में किसान देवेन्द्र कुमार ने डेढ़ बीघे में सरसों की फसल बोई थी. लेकिन मंत्री के साथ आए सांसद, तीन बीजेपी विधायकों और आला अधिकारियों की गाड़ियों ने उसकी फसल को चौपट कर दिया. इसके बाद पीड़ित किसान अपना दुखड़ा लेकर कारागार मंत्री जयकुमार सिंह के पैरों मे...

भीमापार पिपरी थाना सिद्धार्थनगर से दिनांक 23-10-2017 को हुई चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

(भीमापार पिपरी थाना सिद्धार्थनगर से दिनांक 23-10-2017 को हुई चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया) श्रीमान पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.10.2017 को थाना सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 1295/17 धारा-457 380 भा0द0वि0  से सम्बन्धित चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटना के अनावरण व चोरी के सामान की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा था I आज  दिनांक 26.10.17 को थाना सिद्धार्थनगर व क्राइम ब्राच की  स्वाँट टीम  की संयुक्त टीम सर्विलांस सेल की मदद से 09:50 बजे प्रात: अभियुक्त अब्दुल करीम पुत्र मुंशीदार को गिरफ्तार करके भीमापार पिपरी थाना सिद्धार्थनगर से दिनांक 23-10-2017 को हुई चोरी का सामान बरामद कर लिया गय़ा ।            उल्लेखनीय हैं  की दिनांक 23.10.2017 को सच्चितानन्द नि...

आग लगने से मां समेत तीन मासूम बच्चों की जल कर मौत, पति घायल, पूरे इलाके में कोहराम

सिद्धार्थनगर।  चिल्हिया थाना के लखनपारा गांव में जमालुद्दीन पुत्र शमसुल्हक के घर बीती रात मौत कहर बन कर टूटी। उसो छप्पर के मकान में आधी रात को आग लगी, जिसमें उसके तीन कम उम्र बच्चे अपनी मां समेत जल कर भुन गये। खुद जमालुद्दीन जख्मी होकर अस्पताल में हैं। इस घटना से लखनपारा गांव ही नहीं पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। घटना की खबर मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक, व डीएम और एसपी सिद्धार्थनगर भी मौके पर पहुंच गये हैं। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जाता है कि बीती रात बारह व एक बजे के बीत अचानक जमालुद्दीन उर्फ जमालू का छप्पर का मकान  धू धू कर जलने लगा । घर के अंदर 25 वर्षीय जमालू,  अपनी  21 साल की बीबी जैनब के साथ तीनों बच्चों 4 साल की बेटी रुखसार,  3 साल का बेटा कलीम, 11 माह का दुधमुंहा बेटे नसीम के साथ सो रहे थे।  जब तक लोगों की नींद खुलती उनके ऊपर जलता हुआ छप्पर गिर पड़ा। घर का मुखिया जमालू किसी तरह आग की लपटों से जूझ कर बाहर निकला और शोर मचाना शुर किया। बताते हैं कि शोर सुन कर गांव वाले दौड़े। उन्होंने मकान की आग बुझाया, मगर इस दौरान छपपर के न...

आइए जानते हैं कैसे किसी बिना चाभी के मिनटों में खोल सकते हैं ताले

आपके साथ भी कभी ऐसा जरूर हुआ होगा कि आपकी चाभी गुम हो गई है और आप ताला नहीं खोल पा रहे होंगे। तो आपको बता दे की बेशक कोई भी ताले को खोलने के लिए चाबी की जरुरत होती है मगर हम आपको कुछ ऐसे तरीके जरूर बता सकते हैं जिससे आप कोई भी ताला खोल सकते हैं। ये तरीके इतने आसान हैं कि आपको यकीन ही नहीं होगा कि क्या सचमुच ऐसे भी कोई ताला खोला जा सकता है आपको बताना चाहेंगे की आज विज्ञान इतना आगे पहुँच गया है की हम पहले की तरह छोटी छोटी चीजों की वजह से मुसीबत में नहीं पड़ते। अब आप खुद ही देख लीजिये पहले हम सामान्य तालों का इस्तेमाल करते थे मगर अब डिजिटल युग में आ कर बिना चाबी वाले तालों का यानी की डिजिटल लाक का इस्तेमाल करने लगे है जिसे हम चाभी से नहीं बल्कि पासवर्ड द्वारा खोल लेते है। लेकिन आपको बता दे की सिंपल ताले को खोलने के लिए चाबी की जरुरत होती है और अगर चाबी खो जाती है तो ताला तोड़ना ही एकमात्र विकल्प बच जाता है। खैर आपकी किस्मत का ताला खुला है या नहीं, ये तो आप ही बता सकते हैं लेकिन हम आपको ऐसे तरीके जरूर बता सकते हैं जिससे आप कोई भी ताला खोल सकते हैं। हम आपको एक आज एक वीडियो दिखाने जा रह...