Skip to main content

तीन किलो चरस के साथ निरंजनपुर बगिया में एक तस्कर गिरफ्तार

13-10-2017
तीन किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मोहाना व एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम नें गस्त करते हुये तीन किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर  को गिरफ्तार किया गया ।

   दिनांक 12-10-2017 को  मोहाना व एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम अन्तर्राष्ट्रीय भारत नेपाल सीमा पर गस्त करते हुये पिलर संख्या 544/(1)37 के पास निरंजनपुर बगिया में शाम समय 18:15 बजे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से तीन किलोग्राम चरस जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 36 लाख रू0 बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूध थाना मोहाना के मु0अ0सं0 2302/17 धारा 8/20/23 एन0डी0पी0एस0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता अभियुक्त –
1- मनोज पुत्र विक्रम साकिन  निरजनंपर बर्डपुर 04 थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
बरामदगी का विवरण-
1- तीन किलोग्राम चरस अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 36 लाख रु0

उपरोक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 श्री सौदागर राय थानाध्यक्ष मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।
2- उ0नि0 श्री महेश सिंह प्रभारी चौकी ककरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
3- उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लालपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
4- निरीक्षक श्री सोमपाल सिंह प्रभारी  एस0एस0बी कैम्प ककरहवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
5- एच0सी0पी0 श्री दिनेश प्रसाद थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
6- मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार यादवथाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
7- मुख्य आरक्षी विजेन्द्र सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
8- मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिरी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
9- मुख्य आरक्षी वीरेश द्विवेदीथाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
10- आरक्षी राममिलन यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
11- आरक्षी विश्वनाथ थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
12- आरक्षी उमेश कुमार मिश्र थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर

Comments

Popular posts from this blog

गाँव का जीवन और रहन सहन

भारत गाँवों का देश है । हमारे देश की साठ-सत्तर प्रतिशत जनसंख्या अब भी गाँवों में ही रहती है । गाँव का जीवन शहरी जीवन से अलग होता है । यहाँ की आबोहवा में जीना सचमुच आनंददायी होता है । गाँवों में भारतीय संस्कृति के दर्शन होते हैं । यहाँ भारत की सदियों से चली आ रही परंपराएँ आज भी विद्‌यमान हैं । यहाँ के लोगों में अपनापन और सामाजिक घनिष्ठता पाई जाती है । यहाँ खुली धूप और हवा का आनंद उठाया जा सकता है । यहाँ हरियाली और शांति होती है । हमारे गाँव भारत की कृषि व्यवस्था के आधार हैं । यहाँ कृषकों का निवास होता है । गाँव के चारों ओर खेत फैले होते हैं । खेतों में अनाज एवं सब्जियों उगाई जाती हैं । गाँवों में तालाब और नहरें होती हैं । इनमें संग्रहित जल से किसान फसलों की सिंचाई करते है । गाँवों में खलिहान होते हैं । यहाँ पकी फसलों को तैयार किया जाता है । गाँवों में खेती क अलावा पशुपालन, मुर्गीपालन, मधुमक्खी पालन जैसे व्यवसाय किए जाते हैं । पशुपालन से किसानों को अतिरिक्त आमदनी होती है तथा कृषि कार्य में सहायता मिलती है । पशुओं का गोबर खाद का काम करता है । पशु दूध देते हैं तथा बैल, भैंसा आ...

सिद्धार्थनगर का परिचय

जिले का इतिहास भगवान गौतम बुद्ध से जुड़ा है | इनके पिता शुद्धोधन की राजधानी कपिलवस्तु इसी जिले में है | इस जनपद का नामकरण गौतुम बुद्ध के बाल्यावस्था नाम राजकुमार सिद्धार्थ के नाम पर हुआ है | अतीतकाल में वनों से आच्छादित हिमालय की तलहटी का यह क्षेत्र साकेत अथवा कौशल राज्य का हिस्सा था | ईसा पूर्व छठी शताब्दी में शाक्यों ने अपनी राजधानी कपिलवस्तु में बनायीं और यहाँ एक शक्तिशाली गणराज्य कि स्थापना की | काल के थपेड़े से यह क्षेत्र फिर उजाड़ हो गया | अंग्रेजी शासन में ज़मींदारो ने यहाँ पर पैर जमाया | सन 1865 में गोरखपुर से पृथक बस्ती जिले के सृजन के बाद यह क्षेत्र बस्ती जिले में आ गया | 29 दिसम्बर 1988 को राजकुमार सिद्धार्थ के नाम पर जनपद बस्ती के उत्तरी भाग को पृथक कर सिद्धार्थनगर जिले का सृजन किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार, राजस्व अनुभाग-5 के अधिसूचना संख्या-5-4-(4)/76-135-रा0-5(ब) दिनांक 23 दिसम्बर 1988 के आधार पर दिनांक 29 दिसम्बर 1988 से जनपद-सिद्धार्थनगर नामक नये जिले का सृजन किया गया | यह जिला पूर्व में बस्ती जिले का हिस्सा था | तहसील-बांसी, नौगढ़ और डुमरियागंज तहसीलो...