Skip to main content

Posts

कपिलवस्तु विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कपिलवस्तु विश्वविद्यालय का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगें अधिकारि

   दिनांक 13-12-2017 को पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री राकेश चन्द्र साहू द्वारा कपिलवस्तु विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कपिलवस्तु विश्वविद्यालय का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगें अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मीटिंग किया गया । हैलिपैड और कार्यक्रम स्थल पर लगने वाले पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विधिवत निरीक्षण किया गया । उक्त कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर श्री कुणाल सिल्कू, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 धर्मवीर सिंह, कुलपति श्री रंजनीकांत पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द मिश्र व जनपद के समस्त अधीकारी/कर्मचारी मैजुद रहे।

बीजेपी की गंगा में सुखराम से मुकुल रॉय तक …पाप करो उधर , साफ करो इधर

चोला और पाला बदलकर अभी -अभी बीजेपी में शामिल हुए मुकुल रॉय और देश को उनकी ‘फौरी जरुरत’ समझने के लिए गूगल की गलियों में डाउन द मेमोरी लेन की सैर कर कर रहा था। एक बार आप लोग भी गूगल के गलियारों में घूम आइए. ‘की वर्ड ‘ मैं ही दे देता हूं, ताकि आपको ज्यादा मशक्कत न करनी पड़े। ‘मुकुल रॉय और भ्रष्टाचार ‘, ‘मुकुल रॉय शारदा ‘, ‘मुकुल रॉय नारदा’, ‘मुकुल रॉय सीबीआई ‘, ‘मुकुल रॉय गिरफ्तारी’, ‘मुकुल रॉय घोटाला’, ‘मुकुल रॉय स्टिंग’ समेत मुकुल रॉय के साथ इन विशेषणों के बाकी पर्यायवाची शब्दों का भी इस्तेमाल करते हुए गूगल सर्च करें। मुकुल रॉय साहब की काली कथा का हिसाब - किताब वाले सैकड़ों पन्ने खुलते जाएंगें। उन्होंने हाल के वर्षों में बंगाल की सिसायत में किन वजहों से नाम कमाया है, उसकी तफसील से जानकारी भी मिल जाएगी। अगर आपको हिन्दी सर्च में दिक्कत हो तो अंग्रेजी में इन्ही शब्दों का तर्जुमा करके सर्चे करें। नतीजे और ज्यादा विस्तार से मिलेंगे। जल्दी मिलेंगे। उसके बाद आप एक और ‘की वर्ड ‘सर्च करें - ’मुकुल रॉय बीजेपी ‘। इस सर्च से आप ये समझ पाएंगे कि बीजेपी और मुकुल रॉय के बीच बीते कुछ दिनों से कैसी ख...

डायल 100 संतकबीरनगर पर हमला करने वाले बंजारों के सरगना संजू बंजारा अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार 5000 का इनामी है संजू बंजारा

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के  विरुद्ध अभियान के क्रम में  व  क्षेत्राधिकारी बांसी श्री उमाशंकर के  कुशल नेतृत्व में दिनांक 29 10 17 को प्रभारी निरीक्षक खेसरहा रणधीर कुमार मिश्रा जरिए मुख्य सूचना मिली कि पिकअप गैंग का सरगना संजू बंजारा किसी घटना की वारदात के लिए विकास इंटर कॉलेज की बाग में अपने साथियों का इंतजार कर रहा है इस सूचना पर चौकी प्रभारी  कुर्थीया SI श्री शिवाजी रॉव,S I पारसनाथ यादव , S I राम नारायण गिरी  कांस्टेबल सुरेंद्र यादव कांस्टेबल अर्जुन कांस्टेबल सतीश तिवारी कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह कांस्टेबल शिवप्रताप सिंह कांस्टेबल बृजेश यादव ने संजू बंजारा पुत्र रोजन साकिन देउरी थाना खेसरहा को अवैध शस्त्र 12 बोर एक अदद कारतूस जिंदा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ में बताया कि मैं व  मेरे साथी दिनांक 11-10-17 की रात में ग्राम बकैनिह गांव के खेत से अब्दुल्लाह उर्फ कल्लू  पुत्र नुरूलहुदा का  किर्लोस्कर व सौकत अली पुत्र कल्लू निवासी बतोरिया भारत कंपनी का पंपिंग सेट पिकअप में लादकर चुरा ले गए थ...

एनएच 233 के भूमि अधिग्रहण में हुए घोटाले के जांच की मांग

सिद्धार्थनगर कार्यालय। एनएच 233 के भूमि अधिग्रहण में मुआवजा धनराशि में भूमि अध्याप्ति कार्यालय के कर्मचारियो द्वारा भारी अनियमितता किया गया है। जिन लोगों का कान अधिग्रहित हुआ है। उनके मकान में अधिक कमरे की संख्या दिखाकर करोड़ो का बन्दरबाट किया गया है। तथा ज्यादा धनराशि मुआवजा में दिया जा रहा है। उक्त बातें सुरेन्द्र कुमार मौर्य ग्राम पटनी जंगल विकास खण्ड नौगढ़ ने एक उपजिलाधिकारी नौगढ़ को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। उन्होने एसडीएम सदर को दिये गये ज्ञापन में लिखा है कि परसा शाह आलम में चन्द्रशेखर के मकान में मौजूद कमरो की संख्या से अधिक संख्या दिखाकर ज्यादा मुआवजा देकर भारी कमीशन का खेल खेला गया है। इतना ही नही इस प्रकार कई ऐसे मकानो में ज्यादा से ज्यादा कमरा दिखाकर सरकार के धन का भारी बन्दरबाट किया गया है। श्री मौर्या ने उक्त प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होने विशेष भूमि अध्याप्त अधिकारी को भी विज्ञप्ति देकर इस प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।

गन प्वाइंटर पर सिद्धार्थनगर में सर्राफा व्यवसायी से चार लाख लूटे

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हरनाखुरी गांव के पास शनिवार की रात आठ बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर सर्राफा व्यवसायी से 22 हजार नगदी समेत चार लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर कस्बा निवासी बंशीधर सोनी की क्षेत्र के थान चौराहे पर सर्राफा की दुकान है। वह शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह हरनाखुरी गांव के सीवान में पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो बदमाशों नेउन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया।इसके बाद बदमाशों ने उनकी बाइक की डिक्की से 22 हजार नगदी, तीन किलो चांदी और 60 ग्राम सोना ले लिए। बदमाशों ने जाते समय इनका मोबाइल छीनकर खेत में फेंक दिया। बदमाशों के जाते ही बंशीधर शोर मचाने लगे और वापस लौट कर थान चौराहे पर आए। चौराहे पर आने के बाद दूसरे के मोबाइल सेघटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

बसपा ने जमील सिद्दीकी को पार्टी से निकाला, ज़िलाध्यक्ष शेखर आज़ाद ने की खबर की पुष्टि

सिद्धार्थनगर । बहुजन समाज पार्टी से शोहरतगढ़ से विधान सभा चुनाव लड़ चुके जमील सिद्दीकी को पार्टी से निकाल दिया गया है । इस बात की पुष्टि करते हुए ‘प्रभाव इंडिया ‘ से बात करते हुए बसपा ज़िलाध्यक्ष शेखर आज़ाद ने बताया कि जमील सिद्दीकी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निकाला गया है । वहीं इस खबर से जिले का सियासी पारा गरम हो गया है । समीचीन हो कि जमील सिद्दीकी नौगढ़ नगरपंचायत के निवर्तमान चेयरमैन भी हैं और सपा के पूर्व जिलामहासचिव रह चुके हैं , वह विधान सभा चुनाव पूर्व सपा छोड़ बसपा में शामिल हुए थे और शोहरतगढ़ से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े , जिसमें उन्हे पराजय का सामना करना पड़ा था ।

UP: मंत्री की गाड़ियों ने रौंदी फसल, पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाया किसान

PROMOTED STORIES The Simplest, Fastest Way Saudi Make Profit with Bitcoin 24businessbitcoinsa.dailynews.ovh Institutaional banking world threatened by cryptocurrency's growing popularity lp.cryptotrades.exchange Defining Goals When Designing a Sustainable Home green builder Jumpstart Your Weight Loss With This Method BeautyHeadlines Recommended by उत्तर प्रदेश के जालौन में जिले के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ जैकी ने बुधवार को उरई तहसील के चुर्खी रोड में गौशाला का शिलान्यास किया. लेकिन शिलान्यास स्थल तक पहुंचने के लिए मंत्री के काफिले की गाड़ियों ने एक गरीब किसान की फसल को रौंद दिया. इसके बाद किसान ने मंत्री के पैरों पर गिरकर मुआवजे की गुहार लगाई. दरअसल जिस स्थान पर शिलान्यास होना था उस रास्ते में किसान देवेन्द्र कुमार ने डेढ़ बीघे में सरसों की फसल बोई थी. लेकिन मंत्री के साथ आए सांसद, तीन बीजेपी विधायकों और आला अधिकारियों की गाड़ियों ने उसकी फसल को चौपट कर दिया. इसके बाद पीड़ित किसान अपना दुखड़ा लेकर कारागार मंत्री जयकुमार सिंह के पैरों मे...