जिले का इतिहास भगवान गौतम बुद्ध से जुड़ा है | इनके पिता शुद्धोधन की राजधानी कपिलवस्तु इसी जिले में है | इस जनपद का नामकरण गौतुम बुद्ध के बाल्यावस्था नाम राजकुमार सिद्धार्थ के नाम पर हुआ है | अतीतकाल में वनों से आच्छादित हिमालय की तलहटी का यह क्षेत्र साकेत अथवा कौशल राज्य का हिस्सा था | ईसा पूर्व छठी शताब्दी में शाक्यों ने अपनी राजधानी कपिलवस्तु में बनायीं और यहाँ एक शक्तिशाली गणराज्य कि स्थापना की | काल के थपेड़े से यह क्षेत्र फिर उजाड़ हो गया |
अंग्रेजी शासन में ज़मींदारो ने यहाँ पर पैर जमाया | सन 1865 में गोरखपुर से पृथक बस्ती जिले के सृजन के बाद यह क्षेत्र बस्ती जिले में आ गया | 29 दिसम्बर 1988 को राजकुमार सिद्धार्थ के नाम पर जनपद बस्ती के उत्तरी भाग को पृथक कर सिद्धार्थनगर जिले का सृजन किया गया |
उत्तर प्रदेश सरकार, राजस्व अनुभाग-5 के अधिसूचना संख्या-5-4-(4)/76-135-रा0-5(ब) दिनांक 23 दिसम्बर 1988 के आधार पर दिनांक 29 दिसम्बर 1988 से जनपद-सिद्धार्थनगर नामक नये जिले का सृजन किया गया |
यह जिला पूर्व में बस्ती जिले का हिस्सा था | तहसील-बांसी, नौगढ़ और डुमरियागंज तहसीलों को लेकर पृथक प्रशासनिक इकाई अस्तित्व में आयी | सृजन के समय यह जनपद गोरखपुर कमिशनरी में समाहित था | वर्ष 1997 में जनपद बस्ती में कमिशनरी स्थापित होने के बाद यह बस्ती मण्डल में आ गया | वर्ष 1990 में इटवा व वर्ष 1997 में शोहरतगढ़ तहसील का सृजन के साथ वर्तमान में जिले में कुल पांच तहसीलें, 14 विकास खण्ड, 1199 ग्राम पंचायतें, दो नगर पालिका परिषद्, चार नगर पंचायतें तथा दो सेन्सस टाउन है |
सिद्धार्थनगर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से एक जिला है। जिले का मुख्यालय सिद्धार्थनगर है जो नौगढ़तहसील के अन्तर्गत आता है। यह जनपद ऐतिहासिक शाक्य जनपद के खण्डहरों के लिए प्रसिद्ध है, जो नौगढ़ से 18 कि॰मी॰ दूर पिपरहवा में है।
क्षेत्रफल -2572 वर्ग कि.मी.
जनसंख्या - 25,53,526 (2011 जनगणना)
साक्षरता - 67.18%
एस. टी. डी (STD) कोड -05544
ज़िलाधिकारी - कुणाल सिल्कू,2017 से अब तक
मुख्यालय- नौगढ़
तहसीलें
- 1. नौगढ़
- 2. शोरतगढ़
- 3. बांसी
- 4. इटवा
- 5. डुमरियागंज
लोकसभा क्षेत्र- डुमरियागंज
कुल क्षेत्रफल-2,752 वर्ग कि0मी0 (1,063 वर्गमील )
जनसंख्या- 2,553,526(2011 के अनुसार)
जनसंख्या घनत्व- 930 प्रति कि0मी0 (2,400/वर्ग मील)
साक्षरता- 67.81%
लिंगानुपात-1000/970
वाहन कोड- UP-55
स्थिति-अक्षांश-27°0′उत्तर 82°45′पूर्व से 27°28′उत्तर 83°10पूर्व
Comments
Post a Comment